विवाहिता की ह’त्या: फां’सी के फं’दे पर ल’टका मिला श’व

नवादा के धमौल ओपी क्षेत्र के बीजू बीघा गांव में दहेज लोभियों ने एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। जिसके बाद मृतका के मायके वालों में कोहराम मच गया। मृतका के परिजनों ने ससुर पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

बिहार ट्रांसपोर्ट की बस ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, घटनास्थल पर तीनों  ने तोड़ा दम | Bihar Transport bus trampled three bike riders, all three  died at the scene -

मृतका के पिता उमेश प्रसाद ने बताया कि 3 वर्ष पहले अपनी बेटी अंजली कुमारी की शादी धूमधाम से बीजू बीघा निवासी राजो महतो के पुत्र सुभाष कुमार के साथ की थी। उस समय औकात से अधिक दहेज देकर अपनी बेटी को विदा किए थे। शादी होने के बाद कुछ दिनों तक तो मेरी बेटी ससुराल में हंसी खुशी रही, लेकिन उसके बाद मेरी बेटी के ससुर लगातार 2 लाख रुपये मायके से लाने का दबाव बना रहा था।

इसी को लेकर लगातार मेरी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। आज मेरी बेटी को ससुर राजो महतो ने गला दबाकर मेरी बेटी आप की हत्या कर दिया। हत्या को आत्महत्या करार देने के लिए ससुर ने शव को फंदे से लटका दिया। वहीं इस मामले पर थाना प्रभारी ने कहा है कि आवेदन प्राप्त होने के बाद जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading