पहले पुल टूटा, अब डायवर्सन भी बह गया:लोगों को तय करनी पड़ रही 25 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी

बगहा अनुमंडल में चौतरवा के पास स्थित बाबा का पुल इस वर्ष फरवरी माह में अचानक दब गया और कुछ हिस्सा टूट भी गया है। जिसके कारण यातायात बाधित हो गया है। पुल टूटने के कारण तीन पहिया और चार पहिया वाहन का परिचालन बिल्कुल बंद हो गया था। जिसके बाद प्रशासन के तरफ से आवागमन को बहाल करने के लिए बगल में डायवर्सन का निर्माण 29 फरवरी को कराया गया था। लेकिन सिकरहना नदी में पानी आने से उसके धारा के दबाव से डायवर्सन टूट कर बह गया है। परिणाम स्वरूप आवागमन बाधित हो गया है।

बिहार | Bihar - Dainik Bhaskar

एक दर्जन पंचायत का यातायात हुआ बाधित

पुल व डायवर्जन टूटने की वजह से हरदी नदवा, सलाह बरियरवा, रायवारी महुअवा, झारमहुुई, भैरोगंज, बांसगांव मंझरिया आदि पंचायत के लोगों का संपर्क शहर से टूट गया है। वही लगुनहा – चौतरवा, पतिलार, चंद्रपुर रतवाल आदि पंचायत के लोग जिनका खेती बारी पुल के उस पार है उनका भी यातायात रुक गया है। पुल ध्वस्त होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब डायवर्सन भी टूट गया है जिसके वजह से लोग परेशान हैं।

पुल टूटने के कारण 25 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय कर रहे है लोग

पुल ध्वस्त होने के कारण उक्त पंचायत के लोगों को अनुमंडल व अपने प्रखंड में आने के लिए डायवर्सन का सहारा लेते थे। लेकिन अब डायवर्सन भी बह गया है। हालांकि अभी पानी कम होने के कारण लोग बाइक और साइकिल को किसी तरह से पार करा ले रहे हैं। लेकिन बड़े वाहन का आना जाना नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण लोगों को 25 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading