मुजफ्फपुर : मुजफ्फरपुर के कांटी स्थित पशु आहार कारखाना परिसर में बुधवार को तिरहुत दुग्ध उत्पादक सरकारी संघ लिमिटेड का नवम वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता तिमुल के अध्यक्ष नागेश्वर राय ने की। इस आमसभा में तिमुल से संबंद्ध दुग्घ उत्पादक सहयोग समितियों के 703 अध्यक्षों समेत संघ के निदेशक मंडल सदस्य श्याम नंदन राय, नंद किशोर यादव, विजय कुमार, देवनंदन साह, अनीता, आशा देवी, मुकेश राम, कामेश्वर प्रसाद, जानकी देवी, इंदु देवी, प्रबंध निदेशक एचएन सिंह ने भाग लिया।
सर्वप्रथम संघ के प्रबंध निदेशक एचएन सिंह ने डॉ.कुरियन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। वक्ताओं द्वारा पशु पालन एवं डेयरी उद्योग क्षेत्र में डॉ.कुरियन के उपलब्धियों की जानकारी दी गई। विदित हो कि डॉ.वर्गीज कुरियन देश स्तर पर दुग्ध सहकारिता के जनक थे। उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के माध्यम से देश में दूध के क्षेत्र में बेहतर विकास हुआ है।
उन्होंने कहा कि आज की सफलता डॉ.कुरियन के सपने को साकार बनाने वाली यह योजना कांति के माध्यम से देश आज दूध उत्पादन के क्षेत्र में प्रथम स्थान पर कवि है। श्वेत कांति के जनक डॉ.कुरियन के सपनों का भारत न मात्र एक कुशल दूध उत्पादक देश है बल्कि पूरे विश्व में सफल सहकारिता एक प्रेरणादायक उदाहरण है।
आज हम डॉ.कुरियन के पद चिन्हों पर चलने को उत्साहित है। संघ के प्रबंध निदेशक ने तिरहुत दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ (तिमुल)मुजफ्फरपुर डेयरी के वर्तमान में जो लाभ हो रहा है एवं भविष्य में जो लाभ होगा, तिमुल संघ को विस्तार कैसे करना है।
किसान भाईयों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संघ की ओर से अपना प्रस्ताव डालें जिसे भाग लेने वाले सभी सदस्यों ने स्वीकृति दी। कार्यक्रम में डॉ.एसबी हजारिका, उमाकांत ठाकुर, नवीन कुमार, फूल कुमार झा, जय कुमार पंजीकार, अरुण कुमार चौधरी, प्रतिमा सिन्हा, भोला साह, मुकुल, जैलेन्द्र कुमार, सुनील कुमार, सुधीर मेहरा, संजीव कुमार, विवेक कुमार झा, रंजीत कुमार, शिवशंकर प्रसाद सिंह, नीलू रानी, रंजन कुमार, पवन कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने वार्षिक आमसभा में भाग लिया।
