वैशाली जिले के हाजीपुर मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग के सराय के पास ऑटो (टोटो) की ठोकर से डयूटी जा रहे बाइक सवार बैंक मैनेजर और कैशियर घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अजय कुमार के सदर अस्पताल पहुंचे और घटना के विषय मे घायलों से जानकारी ली।
क्षेत्रीय प्रबंधक अजय कुमार के मुताबिक वैशाली बेलसर स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक शाखा के शाखा प्रबंधक सुभाष कुमार और कैशियर शौरभ गौतम बाइक से डियूटी जा रहा था उसी दौरान हाजीपुर सराय के बीच दुर्घटना में घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार घायल सदर थाना क्षेत्र के दिघी कला के रहने वाले अनिल कुमार सिंह का बेटा 32 वर्षीय सुभाष कुमार और सुरेंद्र प्रसाद का बेटा 28 वर्षीय शौरभ गौतम बाइक से उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक बेलसर जा रहे थे।


उसी दौरान सराय के पास ऑटो (टोटो) की ठोकर से दोनो बैंक प्रबंधक और कैशियर घायल हो गया।दोनों बैंक कर्मी को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही घटना की सूचना मिलते ही बैंक कर्मी सदर अस्पताल पहुंचे।



