अररिया में महामाया पब्लिक स्कूल (प्राइवेट) के करीब 24 बच्चे फूड प्वाइजनिंग से बीमार हो गए। बीमार को शनिवार की सुबह PHC में भर्ती करवाया गया। यहां से 9 बच्चों की हालत को गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर पंचायत के ग्राम डोरिया वार्ड 11 की है।

इलाजरत बच्चों में शामिल राजकुमार, गौतम, रूपेश, प्रियांशु आदि ने बताया कि शुक्रवार की रात स्कूल के हॉस्टल में बना सब्जी व रोटी खाकर सभी बच्चे सोने चले गए। कुछ देर में तीन चार लड़कों ने उल्टी व पेट दर्द की शिकायत की।

इसपर विद्यालय के संचालक अभिषेक झा ने दवाई दी। लेकिन सुबह से बहुत से बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। आननफानन में सभी को पीएचसी लाया गया। वहीं पीएचसी प्रभारी डॉ जमील अहमद ने बताया कि बच्चों को देख का यही लग रहा है कि फूड पॉइजनिंग का मामला है। सभी का इलाज चल रहा है। कुछ बच्चों की स्थिति ज्यादा खराब होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया है। वहीं बच्चों की स्थिति देखकर परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है।पीएचसी में लोगों की भीड़ लगी हुई है।




