BJP संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक: पटना पहुंचे जेपी नड्डा का भव्य रोड शो

पटना : शनिवार से पटना में BJP के दो दिवसीय संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आगाज हो रहा है. इस बैठक में शामिल होने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना पहुंच चुके हैं. पटना पहुंचने पर जेपी नड्डा का पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया, जिसके बाद नड्डा पटना की सड़कों पर रोड शो कर रहे हैं. हजारों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और सांसद सहित मंत्री-विधायक इस रोड शो में शामिल हैं. पटना एयरपोर्ट पर जेपी नड्डा का राज्य के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद सहित कई मंत्री, सांसदों और विधायकों ने स्वागत किया.

पटना में जेपी नड्डा का स्वागत करते बीजेपी के नेता

इस स्वागत के बाद नड्डा पटना की सड़कों पर रोड शो के लिए निकले. नड्डा के काफिले में हजारों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता बाइक पर सवार होकर आगे-आगे चल रहे हैं. रोड शो का पटना में जगह-जगह पर भव्य स्वागत किया जा रहा है. शनिवार से दो दिनों तक चलने वाले बीजेपी के संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को लेकर बीजेपी ने पटना में ऐसी तैयारी की है जो इससे पहले कभी नहीं देखी गयी. पहली बार पटना में बीजेपी के संयुक्त मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हो रही है, इसलिए इसकी तैयारियां भी अभूतपूर्व हैं.

पूरे पटना को ढाई लाख से ज्यादा बैनर पोस्टरों से पाट दिया गया है. जगह-जगह तोरण द्वार बनाये गए हैं. शनिवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना पहुंचेंगे और सबसे पहले रोड शो करेंगे. जेपी नड्डा के रोड शो को लेकर पटना में ऐतिहासिक तैयारी की गई है. एयरपोर्ट से लेकर जेपी गोलंबर तक होने वाले रोड शो के मार्ग में बड़ी संख्या में स्वागत मंच बनाया गया है जहां से फूलों की बारिश की जाएगी.

ज्ञान भवन बना अटल सभागार

बीजेपी की आज संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक पटना के ज्ञान भवन में शुरू हो रही है. इसमें बीजेपी के सभी मोर्चों के लगभग 750  प्रतिनिधि भाग लेंगे. ज्ञान भवन में होने वाले कार्यक्रम को लेकर बीजेपी की ऐतिहासिक तैयारी है. इससे पहले पटना में बीजेपी की कार्यक्रम को लेकर इतनी बड़ी तैयारी नहीं देखी गई थी. ज्ञान भवन के मुख्य गेट को राजगीर का शांति स्तूप का रूप दिया गया है तो वहीं परिसर में लोगों के लिए सेल्फी पॉइंट भी बनाये गए हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading