स्कूल में महिला प्रिंसिपल की कमरे में बंद कर पि’टाई:लेट आने पर टोका तो आ’क्रोशित हो गईं तीन शिक्षिकाएं, जमकर पी’टा

पटना के विक्रम स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय में शनिवार को विद्यालय की प्राचार्या को उसी स्कूल की ही 3 शिक्षिकाओं ने कमरे में बंद कर जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद पूरा विद्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। विद्यालय में उपस्थित बच्चा भी हंगामा करना शुरू कर दिया। किसी तरह प्राचार्या ने इस बात की सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं विक्रम थाने को दी। सूचना मिलते ही विक्रम के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी विद्यालय पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है।

रोकर घटनाक्रम बतातीं प्रिंसिपल।

विक्रम के निसरपुरा गांव में राजकीय बुनियादी विद्यालय की प्रधान शिक्षिका शारदा कुमारी को विद्यालय की शिक्षिका रानी कुमारी, रितु कुमारी और रूपा कुमारी ने कमरे में बंद कर जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि तीनों शिक्षिकाओं ने प्रधान शिक्षिका को बुरी तरह पीटने के बाद विद्यालय के एक कमरे में रखे गए सभी सामान को जमीन पर फेंक दिया। इसे लेकर विद्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल बना रहा।

बातचीत के क्रम में बताया गया कि विद्यालय की तीनों शिक्षिका हमेशा विद्यालय में लेट से पहुंचती थी। इसे लेकर विद्यालय के प्रधान शिक्षिका ने सभी शिक्षिकाओं को कड़े शब्दों में हिदायत देते हुए इसकी शिकायत विभाग को करने की बात कही थी। शनिवार को भी तीनों शिक्षिकाएं जब विद्यालय लेट पहुंची तो प्रधान शिक्षिका ने उन्हें टोका।
इसे लेकर तीनों शिक्षिकाएं उग्र हो गईं और प्रधान शिक्षिका की जमकर पिटाई कर दी। विक्रम थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि प्रधान शिक्षिका द्वारा विद्यालय की 3 शिक्षिकाओं के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.