मुंबई के अंधेरी वेस्ट:रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म के सेट पर लगी आग में एक व्यक्ति की मौ’त

मुंबई : लव रंजन की अनटाइटल्ड फिल्म के सेट पर मुंबई में शुक्रवार यानी की 29 जुलाई को आग लग गई थी। हाल ही में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। अंधेरी वेस्ट स्थित चित्रकूट स्टूडियो में श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म के गाने की शूटिंग होनी थी। लव रंजन के सेट के साथ राजश्री प्रोडक्शन का सेट भी आग का शिकार हो गया।

One dead in fire incident on sets of Ranbir Kapoor and Shraddha Kapoor's  upcoming Luv Ranjan film | Hindi Movie News - Times of India

लव रंजन के सेट पर एक व्यक्ति की मौत
सिविक ऑफिशियल्स ने पीटीआई को बताया कि मनीष देवासी आग में घायल हो गए थे। मनीष को तुरंत ही सिविक रन कूपर हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मनीष की उम्र 33 साल थी। फेडरेशन ऑफ इंडियन सिने एम्प्लॉई के जनरल सेक्रेटरी अशोक दूबे ने बताया कि एक व्यक्ति, जो लव रंजन के सेट पर लाइटिंग का काम देख रहा था उसे भी कई चोटें आई हैं।

आग लगने की वजह नहीं आई सामने
एक पांडाल में कुछ लकड़ी की चीजें रखी थी, वहीं से आग की शुरुआत हुई। हालांकि, अभी तक आग लगने की वजह सामने नहीं आई है। इसी बीच अशोक दुबे का कहना है कि सेट लगाने वाले कॉन्ट्रेक्टर की गलती की वजह से आग लगी है, क्योंकि डेढ़ साल पहले भी बंगुर नगर में जिस फिल्म सेट पर आग लगी थी वो सेट भी इसी कॉन्ट्रेक्टर ने लगाया था।

सेफ्टी रूल्स फॉलो किए जाने चाहिए- अशोक
अशोक दुबे ने कहा, “फिल्म सेट्स पर आग लगने के कई केस सामने आए हैं। हमें समझ नहीं आ रहा है कि म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन किस आधार पर सेट बनाने के अनुमति देती है। सेट बनाते वक्त फायर सेफ्टी रूल्स फॉलो किए जाने चाहिए।”

राजश्री प्रोडक्शन तक पहुंची आग
लव रंजन की फिल्म से एक्टिंग डेब्यू कर रहे प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने बताया कि जिस समय आग लगी उस समय सेट पर सिर्फ लाइटिंग का काम चल रहा था। वो लोग शनिवार से शूटिंग शुरू करने वाले थे। ईटाइम्स की एक रिपोर्ट में बताया गया कि सनी देओल का छोटा बेटा राजवीर, राजश्री प्रोडक्शन में अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म के लिए तैयारी कर रहा था। उनके सेट पर भी आग पहुंच गई थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading