बेतिया में ना’बालिग की रस्सी से बांधकर डंडे से पि’टाई:कहा- मुझे चो’री करने के लिए बुलाया गया था

बेतिया में नाबालिग लड़के की पिटाई का वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग किशोर की रस्सी से हाथ-पैर बांधकर लाठी-डंडे से पिटाई करते नजर आ रहे हैं। उस पर चोरी का आरोप लगा रहे हैं। घटना पिछले सप्ताह की है पर अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जमीन पर लेटा कर लोगों ने की पिटाई।

वायरल वीडियो नरकटियागंज के चमुआ का है। इस घटना से संबंधित दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक 14 सेकेंड का और एक 1.23 मिनट का। 14 सेकेंड के वीडियो में नाबालिग बच्चे की रस्सी से बांध कर पिटाई की जा रही है। 1.23 मिनट के वीडियो में पिटाई के बाद किशोर से पूछताछ की जाती है।

वीडियो में देखा जा रहा है कि नाबालिग युवक को रस्सी से बांधा गया है। वहीं, कुछ लोग उसकी डंडे से पिटाई कर रहे हैं। वहीं, नाबालिग जोर-जोर से चिल्ला रहा है। उसकी पिटाई करने वाले यहीं नहीं रुकते हैं। जब नाबालिग डंडे को पकड़ लेता है तो पीटने वाले उसकी गर्दन पर पैर रखकर डंडे को खिंचते हैं।

पूछताछ में लड़के ने बताया कि नरकटियागंज शहर का रहने वाला है। वह वेल्डिंग के दुकान पर रख कर काम करता है। उसे कोई दूसरा युवक बुलाकर चमुआ गांव में चोरी करने के लिए लाया है। वहां दोनों ने मिलकर चोरी की। पर वो पकड़ा गया और दूसरा साथी भाग निकला। वहीं, मामले में नरकटियागंज शिकारपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। जानकारी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading