भागलपुर : एक दूसरे को बचाने में दो सहोदर भाई समेत तीन की मौ’त, मा’तम

बिहार के भागलपुर में स्नान करने के दौरान डूबकर तीन बच्चों की मौत हो गई जिनमें दो सहोदर भाई थे। तीसरा बच्चा उनका दोस्त था। स्थानीय लोगों की मदद से सभी का शव निकाल लिया गया है। नहाने के दौरान चार बच्चे डूबे थे। सभी आपस में एक दूसरे को बचाने में डूब गए। एक बच्चे को बचा लिया गया।

छोड़ेंगे न तेरा साथ मरते दम तकः एक दूसरे को बचाने में दो सहोदर भाई समेत तीन की मौत, मातम

जिले के बिहपुर के सोनवर्षा स्थित घटोरा घाट पर स्नान करने के दौरान दो सहोदर भाई सहित तीन बच्चों की मौत हो गयी है। घटना रविवार की है। मृतकों में सोनवर्षा वार्ड नम्बर 10 के लालटू कुमार का पुत्र सागर कुमार (16) और साहिल कुमार तथा मिंटु कुमार का पुत्र गौरव कुमार (15) शामिल हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार की सुबह तीनों बच्चे करीब आठ बजे गंगा स्नान करने गये थे। स्नान करने के क्रम में पहले साहिल डूबने लगा तो उसका सहोदर भाई सागर बचाने का प्रयास करने लगा। इसी क्रम में सागर भी डूबने लगा तो गौरव ने बचाने का प्रयास किया। इसी क्रम में गौरव भी डूबने लगा। तीनों बच्चों को डूबते देख बाहर खड़ा करुण उर्फ कारे बचाने के लिए पानी में उतरा। वह गमछा फेंककर बचाने का प्रयास कर रहा था। तभी डूबने लगा तो गुड्डू ने खींचकर कारे को बचा लिया।

मृतक सागर दसवीं कक्षा एवं साहिल नवमीं कक्षा का छात्र था। दोनों कन्या उच्च विद्यालय सोनवर्षा में पढ़ाई कर रहे थे। गौरव इसी साल मैट्रिक की परीक्षा पास किया था। डूबने की सूचना मिलने के बाद घाट पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। सभी की आंखे नम है। स्थानीय लोगों ने तीनों बच्चों को बाहर कर अस्पताल ले गये। डाक्टर से तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम में भेजने की पुलिस तैयारी कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.