खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत सियादतपुर अगुवानी पंचायत के अगुवानी गंगा घाट करंट लगने एक कांवरिया की मौत हो गई। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। मृतक कांवरिया पसराहा रेलवे स्टेशन पर गेटमैन के पद पर तैनात था। शव को पसराहा स्टेशन पर भी ले गया। जहां रेल अधिकारी ने भी मामले की जानकारी ली । अधिकारियों ने कहा कि मृतक के परिजन को हर संभव मदद किया जायेगा।

मृतक कांवरिया की पहचना पसराहा थाना क्षेत्र के सोनडीह गॉव 17 निवासी सतीश रजक के 30 वर्षीय पुत्र टिंकू कुमार रजक की करंट लगने से मौत हो गई। जबकि वहीं मौजूद अन्य एक कांवरिया जख्मी हो गया। जख्मी कांवरिया की पहचान नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने बताया कि टिंकू तीसरी सोमवारी को लेकर रविवार की देर शाम घर से अगुवानी गंगा घाट के लिए निकला था।

अगुवानी घाट पर गंगा जल भरकर गॉव के ही शिव मंदिर में जलाभिषेक करते । इसी दौरान घाट पर ही जरनेटर का तार टूट कर गिरा हुआ था अंधेरा की वजह से टिंकू जर्जर तार के चपेट में आने से जख्मी हो गया। स्थानीय कांवरिया व तैनात जवान की मदद से टिंकू को परबत्ता अस्पताल लाया गया। जहाँ तैनात चिकित्सक ने टिंकू को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

इधर, घटना के बाद मृतक के घर कोहराम मसाज गया। मृतक की पत्नी और दो छोटे -छोटे बच्चे के चित्कार से ग्रामीणों की आंखे नम हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि टिंकू बहुत होनहार युवक था। गॉव में कोचिंग पढ़ाते-पढ़ाते रेलवे में नौकरी ले ली। डियूटी से बचे समय मे प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी भी करवाते थे। मृतक के घर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि जवान बेटा की मौत से मां की तबियत खराब हो गई है। पत्नी बेसुध पड़ी हुई है।

इधर, परबत्ता बीडीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि करेंट लगने से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया गया। परिजन द्वारा आवेदन मिलने पर कानूनी प्रक्रिया अपनाई जायेगी।


