इंस्टाग्राम पर पटना की युवती से हुई दोस्ती:दो बार कराया ग’र्भपात ,अब रे’प कराने की ध’मकी

इंस्टाग्राम पर पटना की रहने वाली एक लड़की (विवाहिता) से मंटू कुमार नाम के युवक ने दोस्ती की। दोनों के बीच काफी चैटिंग हुई। फिर दोनों ने एक-दूसरे अपना मोबाइल नंबर एक्सचेंज किया। इसके बाद दोनों के बीच चैटिंग की जगह फोन पर बातें होने लगी। इनकी दोस्ती प्यार में बदल गई।

महिला थाना में शिकायत करने वाली पीड़िता की फोटो। - Dainik Bhaskar

लड़की की मानें तो मंटू कुमार उसके घर आने-जाने लगा। तब वो संदलपुर इलाके में किराए पर अकेले रहती थी। उस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने। लड़की का दावा है कि वो बार-बार उसे पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करता था और नौकरी लगावा देने की बात कहता था। 14 अप्रैल 2020 को मंटू और वो करौटा स्थित जगदम्बा स्थान मंदिर गए। वहीं पर युवक ने सिंदूर से उसकी मांग भर दी। न कोई पंडित था और न कोई मंत्र पढ़े गए। बस शादी हो गई। किराए के मकान में काफी समय तक दोनों हसबेंड-वाइफ की तरह रहे।

दो बार अबॉर्शन कराने का दावा

मगर, चंद महीनों में मंटू का व्यवहार बदलने लगा। लड़की का आरोप है कि वो दो बार प्रेगनेंट हुई। 2021 में उसे पटना के ही एक महिला डॉक्टर के पास ले गया। इलाज कराने के बहाने उसका अबॉर्शन करवा दिया। जब वो दूसरी बार प्रेग्नेंट हुई तो मेल डॉक्टर से इलाज कराया। पानी चढ़ावाया और फिर मेडिसिन खिला फिर से अबॉर्शन करवा दिया। बात 22 जून की है। मंटू कटिहार जाने की बात करने लगा। उसकी मां, बड़े भाई और भाभी, कटिहार में मिचाई बाड़ी हरदेगंज रहती हैं। जबकि, मूल निवासी वो बक्सर जिले के दहिवर का है। पटना में संदलपुर के पास एक वो एक हॉस्टल में रहता था। लड़की का दावा है कि वो एक राजनीतिक संगठन से जुड़ा हुआ है और उसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर है।

झूठ बोलकर 22 जून को निकला

लड़की ने बताया कि साल 2010 में पिता ने एक प्राइवेट टीचर से उसकी शादी कर दी थी। तब उसकी उम्र 18 साल थी। उसकी एक बेटी भी है। शराब के नशे में अक्सर उसका पति उसकी पिटाई करता था। इससे तंग आकर वो अलग हो गई। कोर्ट में डिवोर्स केस भी फाइल है। यह सब जानने के बाद मंटू ने उससे दोस्ती की। मंदिर में शादी किया। अब वो उससे पीछा छुड़ाना चाह रहा है। यही कारण है कि 22 जून को मंटू ने कटिहार जाने की बात कही। वो अपने परिवार के पास जाना चाहता था। वो पटना से निकला भी। मगर, वो कटिहार की जगह सिल्लीगुड़ी चला गया। इसके बाद 29 जून को पटना आया भी तो मिला नहीं। मुझे बताया भी नहीं। जब मिलने के लिए उसके हॉस्टल गए तो वहां नहीं मिला।

रेप करवाने से लेकर गोली मारने तक की मिली धमकी

इस मामले में पीड़ित लड़की ने पटना के महिला थाना में लिखित शिकायत की है। थाने को दिए अपने कंप्लेन में लिखा है कि पीछा छुड़ाने के चक्कर में मंटू उसे धमकी दे रहा है। हॉस्टल के लड़कों से रेप करवाने और गोली मारने की बात कह रहा है। उसकी परिवार से मिलने और बात करने के लिए लड़की कटिहार भी गई थी। पर परिवार के किसी सदस्य ने उससे बात तक नहीं की। इसलिए वो महिला थाना गई। पूरी बात बता लिखित शिकायत की। इस आधार पर महिला थाना ने मंटू के नाम से 11 जुलाई को एक नोटिस जारी किया है। नोटिस भेज कर उसे 3 अगस्त को थाना आने को कहा है। आगे की कार्रवाई इसके बाद होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading