सीवान में एक फुटवियर व्यवसायी की बाइक चोरी का लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें एक शातिर चोर बड़े ही शातिर-ढंग से दुकान के बाहर खड़ी बाइक पर हाथ साफ कर लेता है। घटना रविवार की सुबह तकरीबन 10:00 बजे की है। जिस का लाइव वीडियो अब सामने आया है।

बताया जाता है कि पास के एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में बाइक चोरी की लाइव तस्वीर कैद हो गई। घटना के बाद पीड़ित बाइक मालिक ने थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पूरी वारदात जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मलमलिया मोड की है।

इस संबंध में भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के पिपरहिया गांव निवासी रामकृपाल शाह का 35 वर्षीय पुत्र मंतोष शाह ने बताया कि उनका मलमलिया मोड़ के सीवान रोड में रामजी ठाकुर के मकान किराए पर लिया है। जहां पर उनका फुटवियर का व्यवसाय है। मैं रविवार की सुबह अपनी बाइक BR-29 AJ 6988 को दुकान के बाहर खड़े करके दुकान में था।

इसी दौरान आसमानी रंग का टीशर्ट पहने हुए हाफ पेंट में एक सख्श उनके दुकान के बाहर पहुंचता है। पहले तो अगल-बगल पूरी तरह से तहकीकात करता है उसके बाद आसानी पूर्वक बाइक को मास्टर चाबी से खोलकर आराम से निकल जाता है। हालांकि चोर की पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हालांकि यह नया मामला नहीं है इससे पहले भी यहां पर कई बार चोरी की घटना को चोर आसानी पूर्वक अंजाम दे चुके हैं। जिले में लगातार बढ़ रहे चोरी और लूट की घटनाओं के बाद यहां के आम लोग और व्यवसायी दहशत में है।

सीसीटीवी फुटेज पर चोर की होगी गिरफ्तारी
भगवानपुर हाट थाने के थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि एक फुटवियर व्यवसायी का बाइक चोरी होने की शिकायत मिली है। कुछ सीसीटीवी फुटेज और वीडियो भी उपलब्ध कराया गया है। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अज्ञात चोर की शिनाख्त की जा रही है। आरोपित चोर को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


