गोपालगंज में क’रंट लगने से युवक की मौ’त:युवक के शरीर पर गि’रा टूट कर हाई वोल्टेज तार

गोपालगंज के विजयीपुर थाना क्षेत्र के कुटिया चौराहा ग़ांव के पास हाई वोल्टेज तार के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान विजयीपुर थाना क्षेत्र के चखनी टोला गुर्मिया गांव निवासी रियाज अंसारी का 27 वर्षीय बेटा नसरुद्दीन उर्फ बहारन अंसारी के रूप में की गई।

amit-agrahari - Latest hindi news, हिंदी न्यूज़ लाइव on News18 हिंदी

दरअसल घटना के सन्दर्भ में बताया जाता है कि मृतक युवक नसरुद्दीन कुटिया चौराहा ग़ांव से साइकिल पर सवार होकर एठी गांव जा रहा था इसी बीच 11,000 हजार के हाई वोल्टेज तार टूट कर उसके शरीर पर गिर गया जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। झुलसे अवस्था में स्थानीय लोगों के सहयोग से तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए भोरे रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां बीच रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया।

वहीं डॉक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मृत युवक की माँ सलेहा खातून ने भोरे थाने में घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है,पुलिस ने महिला के शिकायत पर छानबीन शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.