बिहार में बारिश का 24 घंटे का अलर्ट: 20 जिलों में हल्की, बाकी में भारी बारिश का अनुमान

बिहार में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है। इसमें पूरे बिहार में अच्छी बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने बादल के गरजने के साथ वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया है।

MumbaiRains मुंबई में तबाही की बारिश ने 24 लोगों की ली जान - BBC News हिंदी

इन जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना
पश्चिमी चंपारण,पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा ,अररिया, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है।वही मध्यम दर्जे की बारिश वाले जिले में पटना, जहानाबाद, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नवादा, गया,अरवल, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, भागलपुर, बांका और औरंगाबाद हैं।

28 से 32 डिग्री तक रहेगा तापमान
बिहार में आज सुबह का तापमान 28 से 31 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। वही हवा 7 से 11 किमी/घंटे की रफ्तार से चलने की भी उम्मीद है। साथ साथ बारिश की भी संभावना है। दोपहर में तापमान 29 से 32 डिग्री रहेगा। हवा 7 से 18 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी।

हल्की बारिश होने की भी उम्मीद है। वही शाम को तापमान 28 डिग्री रहने की उम्मीद है।हवा 17 से 18 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी। हल्की बारिश की भी प्रबल संभावना है।अच्छी बारिश होने से नदियों का जल स्तर लगातार बढ़ गया है। पिछले 13 दिनों में 70 एमएम से अधिक बारिश हुई है। वही पिछले 24 घंटों में 4 एमएम बारिश हुई है।

किसानों को अच्छी बारिश के होने से खेती करने में बहुत सहूलियत मिल रही है। लेकिन अब बिहार के कुछ जिलों में नदियों के जलस्तर लगातार बढ़ने से उस इलाके के किसान थोड़े चिंतित भी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading