बैट्री चो’री करने के आ’रोप में युवक को बं’धक बनाया,सलाखों से दागा

गोपालगंज में एक युवक की बेरहमी से पिटाई की गई फिर उसे गर्म सलाखों (लोहे की छड़) से दागा गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के चौराहे गांव की है। आरोप है कि युवक बैट्री चोरी करने आया था। वह रंगेहाथ पकड़ा गया।

युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

इसके बाद गुस्साए लोगों ने उसे बंधक बनाया लिया और बेरहमी से पीटा। वह गुहार लगाता गया लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी और गर्म सलाखों से दाग दिया। इससे युवक बेहोश हो गया। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। इमरजेंसी वार्ड में उसका इलाज चल रहा है। चोरी के आरोप में पकड़े गए युवक की पहचान थावे थाना क्षेत्र के नवका टोला कला खानपुर ग़ांव निवासी रियाजुद्दीन साह का बेटा दिलजान साह के रूप में की गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दिलजान साह नगर थाना क्षेत्र के चौराव गांव में मंगलवार की रात करीब एक बजे खड़े ट्रैक्टर से बैट्री चोरी करने लगा। इसी बीच वहां के लोगों ने उसे पकड़ लिया और बंधक बनाकर उसकी पिटाई की। पिटाई के बाद दिलजान को गर्म लोहे की छड़ से शरीर पर कई हिस्सों में दागा गया।

युवक के शरीर पर कई जगह लोहे की छड़ से दागने के जख्म के निशान पड़ गए। आरोपी युवक ने बताया कि सोमवार रात से लेकर मंगलवार सुबह 5 बजे तक पिटाई की गई। वहीं सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने युवक को भीड़ के कब्जे से छुड़ाने के बाद उसका इलाज कराने अस्पताल ले गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading