शेखपुरा में मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस ने शहर के खांड पर मुहल्ले में छापेमारी करके एक मामले में फरार चल रहे वांटेड बदमाश युवक को एक देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस के साथ पकड़ लिया है।

इस बाबत एसपी कार्तिकेय शर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पत्रकारों को बताया कि युवक की गिरफ्तारी करने जब पुलिस टीम गिरफ्तार युवक चंदन कुमार के घर पहुंची। तब उसके पास से एक पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया।

गिरफ्तार बदमाश खांड पर मुंहल्ला निवासी रमेश महतो का पुत्र बताया गया है। उन्होंने बताया कि भारी संख्या में सशस्त्र बलों के साथ नगर थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक विनोद राम के नेतृत्व में उसके आवास पर गुप्त तरीके से छापेमारी की गई। पुलिस को देखकर युवक भागने का प्रयास भी किया।

लेकिन पुलिस पहले से ही उसके घर को चारो तरफ से नाकेबंदी कर रखी थी।जिसके कारण वह निकल भागने में सफल नहीं हो पाया। एसपी ने बताया कि युवक के पास से बरामद देसी पिस्तौल और दोनो जिंदा कारतूस को जब्त कर लिया गया है। जबकि उसके विरुद्ध एक प्राथमिकी पुलिस की शिकायत पर दर्ज की गई है। बाद में उसे शेखपुरा जेल भेज दिया गया।



