शेखपुरा के चेवाड़ा प्रखंड अंतर्गत करंडे थाना क्षेत्र के तियाय गांव में मंगलवार को भूमि विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने 35 वर्षीय अजय साव और उसकी 32 वर्षीय पत्नी अनिता देवी को लाठियों से प्रहार कर घायल कर दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज हेतु ग्रामीणों की सहायता से इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया है।

घटना में महिला सिर लाठियों की चोट से फट गया। उधर घायल अजय साव का इलाज चेवाडा़ स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घायल महिला ने बताया कि वह अपनी भूमि में नया मकान का निर्माण करा रही थी। जिसे बनाने से रोकने कार्यस्थल पर उसके दोनो भैसुर विजय साव और संजय साव अपने पुत्रों मिथुन साव व सूरज साव के साथ लाठियां लेकर आ धमके।

उन लोगों ने मकान बनाने से रोकने के दौरान उलझ गए और हमदोनो के ऊपर लाठियां बरसानी शुरू कर दी। जिसके कारण दंपति घायल हो गए।घटना के बाद घटना स्थल पर जमा हुए ग्रामीणों ने दोनो को इलाज हेतु अस्पताल भेजा। घटना के संबंध में करंडे थाना पुलिस से लिखित शिकायत चार लोगों के विरुद्ध की गई है।

इस बाबत थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि अजय साव और उसके भाइयों के बीच भूमि विवाद चल रहा है। उसका भाई उसे मकान बनाने नही दे रहा है।इसी को लेकर घटना घटी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।



