बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर में एक साथ पांच नरमुंड के मिलने से सनसनी फैल गई. नरमुंड के पास लाल कपड़ा और अन्य सामान मिलने से आशंका जताई जा रही है कि तांत्रिक क्रिया के लिए इन नरमुंडों का इस्तेमाल किया गया है. घटना वैशाली थाना क्षेत्र के अबुल हसनपुर गांव की है.

बताया जा रहा है कि बकरियों को चरने के लिए लेकर यहां लेकर आए चरवाहों ने पांच नरमुंडों को यहां पड़ा देखा तो वो भयभीत होकर गांव लौट आए और सबको इसकी सूचना दी. जल्दी ही यह बात जंगल के आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते वहां ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी. स्थानीय लोगों के सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है.

पुलिस में शुरूआती जांच में कहा कि इन नरमुंडों को किसी लाल कपड़े में लपेट कर खेत के बगल में उग आई झाड़ियों में छिपाकर रख गया था. कुत्तों के नोचने-खसोटने से नरमुंड खुले में बाहर आ गए होंगे. पुलिस ने आशंका जताई है कि इन नरमुंडों का तांत्रिक क्रियाओं के लिए प्रयोग किया गया होगा. पुलिस अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही है.



