सीवान के घर में गैस सि’लेंडर ब्ला’स्ट:एक परिवार के 7 लोग गंभीर रूप से झु’लसे

सीवान के गुठनी थाना क्षेत्र के बलहु गांव में गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के कुल 7 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना में दो छोटे-छोटे मासूम बच्चे भी शामिल है। इस हादसे में 2 लोगों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। पूरी वारदात मंगलवार की देर रात्रि की है। घटना के बाद सभी पीड़ितों को आनन-फानन में सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

करीबन 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

घटना में पीड़ितों की पहचान गुठनी थाना क्षेत्र के बलहु गांव निवासी हरेराम यादव की 45 वर्षीय पत्नी साधना देवी, हरेराम यादव का 5 वर्षीय पुत्र हर्ष यादव, हरेराम यादव का 6 वर्षीय पुत्र आरसी यादव, विजय यादव का 16 वर्षीय शालू कुमारी, विजय यादव की 40 वर्षीय पत्नी राजन देवी, ध्रुपदेव यादव का 55 वर्षीय पुत्र हरेराम यादव इत्यादि शामिल है। बता दें कि हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि किचन में पहले से गैस सिलेंडर से गैस का रिसाव हो रहा था। किसी को जानकारी नहीं थी अचानक तेज धमाके के साथ पूरे घर में आग फैल गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस समय पूरे घर में आग फैली उस समय परिवार के सभी लोग खाना खाकर चैन के नींद ले रहे थे। मकान के कमरे में आग पहुंचने के बाद एक ही परिवार मासूम बच्चे समेत 7 लोग झुलस गए।

बताया जा रहा है कि परिवार के सभी लोग सोए हुए थे। इसी दौरान गैस लीकेज होने से सिलेंडर में आग लग गई और परिवार सभी लोगों को अपने चपेट में ले लिया। जिससे छोटे छोटे बच्चे और महिला समेत 7 लोग झुलस गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मिलकर सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग के कर्मी भी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कवायद शुरू कर दिए। बताया जाता है कि तकरीबन 1 घंटे तक चले कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में मकान के अंदर रखे लाखों रुपए की संपत्ति का भी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.