3 बच्चे की मां बॉयफ्रेंड संग भागी:2 बच्चे का पिता ह’त्या के आ’रोप में चल रहा था फ’रार

मोतिहारी में तीन बच्चे की मां दो बच्चे के पिता साथ फरार होने का मामला सामने आया हैं। मामला मोतिहारी के रघुनाथपुर ओपी क्षेत्र के मजूराहा गांव का हैं। आरोपी युवक पूर्व में इसी तरह एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग के दौरान महिला के पति की चाकू मारकर हत्या कर दिया था। तब से पुलिस इसकी तलाश कर रही थी।

बता दें कि शहर से सटे रघुनाथपुर ओपी क्षेत्र के मजुराहा के कारी माई स्थान के समीप के शत्रुध्न पासवान की पत्नी सोना देवी का चक्कर पड़ोसी दो बच्चे के पिता भभिखान राम के साथ चल रहा था। 10 दिन पूर्व सोना अपने तीन बच्चो और पति को छोड़ प्रेमी के साथ घर छोर कर फरार हो गई। घटना के बाद शत्रुध्न पासवान ने रघुनाथपुर ओपी में आवेदन देकर पत्नी के अपहरण करने का मामला दर्ज कराया। जिसमें भीखान व उसके अन्य परिवार के सदस्यों को आरोपित किया।

इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि गांव में सभी पंचायती कर रहे हैं। उसमें भागी हुई महिला और भागने वाला भी हैं। जिसके बाद छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। जहा आरोपी लकड़ा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं महिला को कोर्ट में 164 के बयान के लिए कोर्ट भेजा गया। जहां महिला ने जज से कहा कि वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर उसे उसके प्रेमी के घर भेजने का आदेश पुलिस को दिया। जिसके बाद पुलिस महिला को उसके प्रेमी के घर छोड़ दिया।

घटना के संबंध में केस के IO विवेकानंद सिंह ने बताया कि सोना के पति ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था, जिसमें महिला और उसके साथ उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया। तब मामला का खुलाशा हुआ कि अपहरण नहीं वह प्रेमी के साथ भागी थी, जिसे कोर्ट के आदेश पर उसके प्रेमी के घर भेज दिया गया है। वहीं आरोपी भभीखन राम वर्ष 2019 में भी मजूराहा में एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग था, उसके पति का हत्या कर दिया था, उस मामले में पुलिस इसकी तलाश कर रही थीं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading