आरा ; बिहार के आरा में विश्वास और अंध विश्वास का वाक्या आरा सदर अस्पताल में देखने को मिला। जब एक 15 साल की किशोरी को उसके परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल लाए थे। जहां किशोरी का इलाज हुआ, लेकिन इलाज के दौरान ही किशोरी की तबियत ठीक होने के लिए किशोरी की मां ने उसके ओढ़नी के कोने में कुछ रुपए बांधकर मन्नत मांगी और यह वाक्या उस दौरान हुआ, जब अस्पताल के ओटी में मौजूद डॉक्टर किशोरी का इलाज कर रहे थे।

पूरा मामला शाहपुर थाना क्षेत्र के ओझा के सेमरिया गांव का है। जहां अमरदीप राम की 15 वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी की तबियत मंगलवार की शाम अचानक खराब हो गई। जिसके बाद पूजा कुमारी के परिजन और पड़ोसी उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले आए।

जहां उसका इलाज कराया गया। घटना को लेकर पूजा के परिजन ने बताया कि पूजा सुबह के समय में ट्यूशन पढ़ कर घर आई थी। उसके बाद नागपंचमी को लेकर गोबर से घर के दीवारे पर बाहर नाग बना रही थी। उसके बाद उसने ब्रश किया और थोड़ी देर के बाद अचानक जमीन पर गिर गई।

उसके बाद हमलोग घबड़ा गए। पूजा को उठाया और इलाज कराने के लिए आरा सदर अस्पताल ले आए। इधर, परिजन इलाज के दौरान ही पूजा कुमारी की ओढ़नी में मन्नत कर पैसे बांध दिए। हालांकि परिजनों ने उसकी तबियत बिगड़ने के पीछे का कारण बिना स्पष्ट किए ही उसे अस्पताल से ले गए। लेकिन परिजन आशंका जता रहे है की उसे किसी भूत प्रेत या किसी विषैले जंतु के काटने से का प्रकोप है । इधर, बताया जा रहा है कि पूजा कुमारी के परिजन उसे स्वास्थ बनाने के लिए झाड़ फूंक के लिए कहीं ले गए है।



