भागलपुर के तिलकामांझी विश्वविद्यालय में स्नातक पार्ट टू सत्र 2019-22 के ऑनर्स की परीक्षा आज से शुरू हो जाएगी। ये परीक्षा 16 अगस्त तक होगी। परीक्षा की तिथि पिछले सप्ताह ही जारी कर दी गई थी। पहले ये परीक्षा 18 जुलाई को ही होने वाली थी। लेकिन छात्रों और कर्मचारियों के हड़ताल के कारण टालनी पड़ी थी। परीक्षा दो पाली में ली जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। वही दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5 बजे तक होगी।

विषयाें को कुल आठ ग्रुप में बाटा गया है
- ग्रुप ए- फिजिक्स, केमिस्ट्री, बाॅटनी, जूलाॅजी, सांख्यिकी
- ग्रुप बी- समाजशात्र, उर्दू, परशियन, बांग्ला, फंक्शनल हिंदी
- ग्रुप सी- गणित, होमसाइंस, बीआईटी, एआईएच एंड कल्चर
- ग्रुप डी- मनाेविज्ञान, संस्कृत, आईआरपीएम, हिंदी
- ग्रुप ई- इतिहास, संगीत, गांधी विचार
- ग्रुप एफ- भूगाेल, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, ग्रामीण अर्थशास्त्र
- ग्रुप जी- पाॅलिटिकल साइंस, फिलाॅसफी, मैथिली
- ग्रुप एच- काॅमर्स, पाली

ऑनर्स की परीक्षा का कार्यक्रम
तीन अगस्त काे पहली पाली में ग्रुप ए पेपर तीन, बायोटेक पेपर छह, केमिस्ट्री पेपर तीन ए (फिजिकल), दूसरी पाली में ग्रुप बी पेपर तीन, बीबीए पेपर पांच । चार अगस्त काे पहली पाली में ग्रुप सी पेपर तीन, दूसरी पाली में ग्रुप डी पेपर तीन। पांच अगस्त काे पहली पाली में ग्रुप ई पेपर तीन,दूसरी पाली में ग्रुप एफ पेपर तीन।

छह अगस्त काे पहली पाली में ग्रुप जी पेपर तीन, बायोटेक पेपर सात, दूसरी पाली में ग्रुप एच पेपर तीन, बीबीए पेपर छह, काॅमर्स पेपर तीन (बिजनेस लाॅ)। आठ अगस्त काे पहली पाली में ग्रुप ए पेपर चार, बायोटेक पेपर आठ, केमिस्ट्री पेपर तीन बी (इनऑर्गेनिक), दूसरी पाली में ग्रुप बी पेपर चार, बीबीए पेपर सात।

11 अगस्त काे पहली पाली में ग्रुप सी पेपर चार, दूसरी पाली में ग्रुप डी पेपर चार। 13 अगस्त काे पहली पाली में ग्रुप ई पेपर चार, बायोटेक पेपर नौ, दूसरी पाली में ग्रुप एफ पेपर चार। 16 अगस्त काे पहली पाली में ग्रुप जी पेपर चार, बायोटेक पेपर 10, केमिस्ट्री पेपर चार सी (ऑर्गेनिक), दूसरी पाली में ग्रुप एच पेपर चार, बीबीए पेपर आठ, काॅमर्स पेपर चार (जेनरल ए स्पेशलाइज्ड, एकाउंट्स, जनरल बी कंपनी लाॅ)। वही सब्सिडियरी की परीक्षा की शुरुआत 22 अगस्त से 31 अगस्त तक होगी।


