घर घु’सकर ला’ठी–डं’डे से लैस ब’दमाशों ने दं’पती समेत 7 लोगों को बे’रहमी से पी’टा

भोजपुर जिले के पवना थाना क्षेत्र के खोपीरा गांव में मंगलवार की रात गाली-गलौज करने के विवाद को लेकर लाठी-डंडे से लैस बदमाशों एक परिवार के दंपती समेत सात लोगों की जमकर पिटाई कर दी गई। जिससे सभी गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार।

इसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जख्मियों में पवना थाना क्षेत्र के खोपीरा गांव निवासी दसई चौधरी, उनकी पत्नी कांति देवी, पुत्री पचरत्नी कुमारी, पुत्र सरोज चौधरी, मनोज चौधरी, बहु शनिचरी देवी एवं पोता बबलू चौधरी शामिल है।

इधर बबलू चौधरी ने बताया कि उसके चाचा मुकेश चौधरी और उसके बड़े पापा पूना चौधरी खेत में धान रोपनी को लेकर आपस में बातचीत कर रहे थे। तभी नशे में धुत होकर जगदीश यादव वहां आ धमका और गाली-गलौज करने लगा। जिसके बाद कांति देवी घर से निकली और सभी को यह कहकर घर में ले गई कि छोड़ दो वह भी नशे में है और झगड़ा करने के फिराक में लगा है।

इसके बाद जगदीश यादव अपने अन्य साथियों के साथ उनके दरवाजे पर दुबारा आ गया और गाली-गलौज करने लगा। जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। जिसके बाद जगदीश यादव अपने साथियों के साथ मिलकर उनके घर में प्रवेश कर गया। उसके बाद सभी लोगों की जमकर पिटाई कर दी। जिससे सभी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इस मारपीट की घटना के बाद जख्मी के परिवार दहशत के माहौल में है। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading