भोजपुर में परिवार के 5 लोगों की पिटाई:बछड़ा ने मकई चर लिया था, दंपती समेत 5 लोगों की लाठी-डंडे से पिटाई

भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के मोखालिसा गांव में बुधवार की देर शाम गाय का बछड़ा द्वारा मकई चर जाने के विवाद को लेकर दंपती समेत पांच लोगों की लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी है। इससे सभी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।

बछड़ा ने मकई चर लिया था, दंपती समेत 5 लोगों की लाठी-डंडे से पिटाई | 5  family members beaten up in Bhojpur - Dainik Bhaskar

जानकारी के अनुसार, जख्मियों में कोईलवर थाना क्षेत्र के मोखालिसा गांव निवासी मंजी यादव,उनकी पत्नी शीला देवी, पुत्र सन्नी यादव, पुत्री आशा कुमारी एवं प्रियंका कुमारी शामिल है। इधर शीला देवी ने बताया कि उनके दरवाजे पर बंधी उनकी बाछी (गाय का बछड़ा) खुटे से खुलकर उनके गोतनी के दरवाजे पर लगी मकई चर रही थी। जिसे देख उनके गोतनी द्वारा उन लोगों को गाली-गलौज किया जाने लगा।

जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन लोगों के बीच कहासुनी हुई। देखते हैं देखते बात बहुत बढ़ गई। जिसके बाद उसकी गोतनी देवर एवं ससुर ने मिलकर उन लोगों की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। जिससे सभी लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए है। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया ।

सदर अस्पताल में इलाज के दौरान भी उनके पाटीदार द्वारा जख्मियों को धमकाया,डराया गया । लेकिन स्थानीय पुलिस को देख सभी अस्पताल से फरार हो गए। सभी जख्मियों का इलाज सदर अस्पताल कराया जा रहा है। वही इस घटना के बाद पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading