जमुई में कांवरियों से भरी वाहन पलटी:15 कांवरिया घा’यल, एक की हा’लत ना’जुक

गुरुवार सुबह जमुई सिकंदरा मुख्य मार्ग के बसैया गांव के पास कांवरियों से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे पिकअप सवार 15 कांवरिया घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गया। सभी घायलों को स्थानीय लोगों के द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां डॉक्टर के द्वारा इलाज किया जा रहा है।

वहीं घटना के बाद पिकअप चालक और उप चालक मौके से फरार हो गया। घायलों की पहचान रोहतास जिला के सैना गांव के प्रेमा देवी,सहदेव राम, पूर्णमासी राजवंशी,आरती देवी,मुन्नी देवी, वकील यादव,पप्पू यादव,जय किशोर यादव, बिहारी राजवंशी, माला देवी,नथुनी सिंह, अखिलेश साह,शनिचरी देवी के रूप में हुई है। घायलों में एक कावरिया की हालत गंभीर बताई जा रही है।इधर घटना की सूचना मिलते ही सिकंदरा पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की छानबीन करने में जुट गई।

जानकारी के अनुसार एक पिकअप वाहन में सवार होकर 15 कांवरियों की एक टीम जो रोहतास से सुल्तानगंज जा रहा था। सभी कावरिया सुल्तानगंज में जल भरकर बाबा धाम देवघर पूजा करने के लिए प्रस्थान करते।

एक घायल कावरिया ने बताया हमलोग रोहतास जिले के सैना गांव के रहने वाले है।सभी सुल्तानगंज जा रहे थे। वहा से जल भर कर बाबा धाम देवघर पूजा करने के लिए जाते तभी जमुई जिले के बसैया गांव के पास ड्राइवर को नींद आने के कारण पिकअप वाहन गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। पिकअप वाहन पलटने के बाद ड्राइवर और चालक मौके से फरार हो गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.