चाय बनाने के दौरान गैस सि’लेंडर में ल’गी आ’ग : अ’गलगी में परिवार के 3 झु’लसे

पूर्णिया के केनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आदमपुर गांव में शनिवार को घर में चाय बनाने के दरमियान गैस सिलेंडर से पाइप खुल गई और आग लग गई। आग लगने के बाद गांव में अफरा तफरी मच गई। इस अगलगी में एक बच्चे सहित 3 लोग बुरी तरह झुलस गए। ग्रामीणों ने सभी जख्मी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। जहां गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।

चाय बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में लगी आग, तीनों का अस्पताल में भर्ती |  Fire in Purnia, 3 scorched in the family - Dainik Bhaskar

बताया जा रहा है कि हरनी देवी गैस चूल्हे पर चाय बना रही थी। तभी सिलेंडर से अचानक पाइप खुल गया और सिलेंडर में आग लग गई। उनकी पोती सरस्वती कुमारी बगल में खड़ी थी वह भी झुलस गई। तभी हरनी देवी के बेटा सुखन शर्मा बचाने के लिए गया और वह भी बुरी तरह झुलझ गया।

शोर मचाने के बाद परिवार और गांव के लोग पहुंचे और आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। लोग बचाने के लिए पहुंचते तब तक एक ही परिवार के तीन लोग बुरी तरह झुलस गया। सभी जख्मी को परिवार वालों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया ग्रामीणों ने बताया की यदि वह लोग समय पर नहीं पहुंचते और आग पर काबू नहीं पाते तो सिलिंडर ब्लास्ट हो जाता और बड़ी घटना हो सकती थी।

बताया जा रहा है कि रूम के अंदर और भी भरा हुआ गैस सिलेंडर रखा हुआ था। यदि समय पर लोग आग पर काबू नहीं पाते तो सभी सिलेंडर में आग पकड लेता और सिलेंडर ब्लास्ट होने पर पूरे गांव आग के लपेटे में आ जाते। गांव वालों के सूझबूझ से पीड़ित परिवार ही नहीं बल्कि पूरे गांव को बडी हादसा होने से बचा लिया।

 

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading