आरा टाउन थाना से 150 मीटर दूरी पर गो’लीबारी: बाल-बाल बचे शिव सेना के जिला प्रमुख

बिहार के आरा में अपराधियों ने एक बार फिर से जिला प्रशासन को खुली चुनौती थी। इस बार अपराधियों ने टाउन थाना से 150 मीटर की दूरी पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने इस बार शिव सेना के जिला प्रमुख पर अंधाधुंध गोलियां चलाई है। हालांकि इस गोलीबारी में शिव सेना प्रमुख की जान जाते जाते बची है। लेकिन अपराधियों ने शिव सेना के जिला प्रमुख का बाइक लेकर भाग गए है।

पूरा मामला शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बिचली रोड की है। जहां अपराधियों ने शिव सेना के जिला प्रमुख नगर थाना क्षेत्र स्व करीमन सिंह के पुत्र शंभू सिंह पर ताबड़तोड़ करीब 10 से 12 राउंड गोलियां चलाई है। जिसके बाद इलाके में भगदड़ मच गई। लोग गोली चलने की आवाज सुनकर इधर उधर भागने लगे। इस इलाके में करीब 50 की संख्या में दुकानें है। वो सभी दुकानें दहशत की वजह से बंद हो गई। उसके बाद अपराधी आसानी से गोलीबारी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

इसके बाद इसकी सूचना टाउन थाना की पुलिस को मिली। सूचना मिलने के बाद टाउन थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने मौके-ए-वारदात से 5 खोखा, दो गोली और एक मैगजीन बरामद किया है। गोलीबारी की इस घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। इधर शंभू सिंह ने बताया कि बेलाल और गोलू मुझे कई मार मारने की धमकी दे चुके है।

रविवार को मैं बिचली गली में अपने साथियों के साथ अपने काम से गया था। उसी दौरान गोलू और बेलाल ने गोली चलाई। उन दोनों के साथ पांच की संख्या में अन्य अपराधी आए थे। शंभू ने कहा की हमलोग हिंदू संगठन से जुड़े है और हिंदुत्व को लेकर समाज में काम करते हुए लोगों की मदद करते है । उसी को लेकर पेशेवर अपराधी बराबर धमकी देते थे । उसी के फिराक में आज हमपर जानलेवा हमला हुआ ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading