बेगूसराय में सोमवार की सुबह एक स्कूली वैन और चार चक्का गाड़ी में जबरदस्त भिड़ंत हो गया। इस घटना में 4 स्कूली छात्र घायल हो गए हैं। सभी घायल छात्रों का इलाज स्थानीय निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना मंझौल ओपी क्षेत्र के मंझौल कन्या मध्य विद्यालय के सामने एसएस 55 पर घटित हुआ है। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह बेगूसराय के तरफ से आ रही तेज चार चक्का वाहन और पुस्तकालय चौक से मंझौल बाजार की तरफ स्कूल की ओर जा रही एक स्कूली वाहन के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई।

मैजिक और चार चक्का के भिड़ंत में दोनों गाड़ी जहां क्षतिग्रस्त हो गए। वही 3 स्कूली छात्र गंभीर रूप से जख्मी भी हुए हैं। जबकि एक छात्र को मामूली चोटें आई है। घटना की जानकारी पाकर निजी स्कूल के संचालक पहुंचे और आनन-फानन में पुलिस प्रशासन के आने से पहले स्कूली वैन को घटनास्थल से लेकर निकल गए। स्कूली वाहन में लगभग 10 की संख्या में बच्चे सवार थे । स्थानीय लोगों के द्वारा बच्चों को वैन से बाहर निकाला गया।

इलाज के लिए भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद कार ड्राइवर मौके से कार को छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना में घायल छात्र की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी ऋतिक राज एवं स्नेहा कुमारी दोनों पिता सुरेन्द्र शर्मा के रूप में हुई है। साथ ही अन्य कई छात्र भी घायल हुए हैं। घटना के संबंध में मंझौल ओपी के थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में जानकारी मिली है। जांच की जा रही है।





