जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड के तेतरिया गांव में द’बंगों ने ला’ठी-डं’डे से ह’मला कर एक ही परिवार के तीन लोगों को घा’यल कर दिया। गंभीर रूप से घा’यल तीनों को स्थानीय लोगों और परिजनों द्वारा इलाज के लिए लक्ष्मीपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद सभी घा’यलों को जमुई सदर अस्पताल रे’फर कर दिया। घा’यलों की पहचान वासुदेव यादव, चंपा देवी, नन्हू यादव के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार एक स्कार्पियों से तीन लोगों ने तेतरिया गांव के वासुदेव यादव के घर पर चढ़कर ला’ठी-डं’डे से ह’मला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घ’टना के बारे में परिजनों ने बताया कि मुन्ना यादव अपने तीन साथी के साथ आकर गांव में सब के साथ गा’ली-ग’लौज कर रहा था। जो द’बंग प्रवृत्ति का बताया जाता है।
पुराना झगड़ा को लेकर बासुदेव यादव, चंपा देवी और नन्हू यादव को डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर घायल बासुदेव के सिर में काफी चो’ट लगी है। डॉक्टर ने वासुदेव यादव के सिर के 15 टाका लगाया है। वही चंपा देवी के आंख के नीचे चो’ट लगी है। परिजनों ने इस घ’टना की सूचना लक्ष्मीपुर थाने पुलिस को दी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


