अ’सामाजिक त’त्वों ने तोड़ी महापुरुषों की प्रतिमाएं:आदम कद प्रतिमाओं को कर दिया है क्ष’तिग्रस्त

नालंदा जिला अंतर्गत दीपनगर थाना क्षेत्र के चकदिलावर गांव में बीती रात असामाजिक तत्वों ने ग्रामीणों के द्वारा लगाए गए महापुरुषों के आदम कद प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त कर दिया है। जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश पनप रहा है। ग्रामीण निलेश कुमार ने बताया कि बीती रात कुछ असामाजिक तत्व लगाए गए महापुरुषों के आदमकद प्रतिमा के पास गाली गलौज कर रहे थे।

बिहार | Bihar - Dainik Bhaskar

संभवत: उन्हीं अज्ञात लोगों ने प्रतिमा को विखंडित कर दिया। आज सुबह जब लोग वहां से गुजर रहे थे तो भगत सिंह और बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा जमीन पर बिखण्डित होकर गिरी हुई थी। गनीमत रही कि सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा वहां से 2 दिन पूर्व पेंटिंग के लिए हटा ली गई थी। वरना उनकी प्रतिमा भी बदमाशों के द्वारा तोड़ दी जाती। 2 साल पूर्व ही ग्रामीणों ने सहयोग राशि से भगत सिंह, बाबा भीमराव अंबेडकर एवं सुभाष चंद्र बोस की आदमकद प्रतिमा स्थापित की थी।

घटना की सूचना पर पहुंची दीपनगर थाना पुलिस मामला की जांच में जुट गई है। दीपनगर थाना अध्यक्ष मोहम्मद मुस्ताक ने बताया कि अभी तक ग्रामीणों के द्वारा लिखित आवेदन नहीं दिया गया है पुलिस घटनास्थल पर गई थी जांच जारी है।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.