दो पक्षों में भि’ड़ंत:जमीन वि’वाद में जमकर चले ला’ठी-डं’डे, 5 लोग अस्पताल में भर्ती

नालंदा जिला अंतर्गत दीपनगर थाना क्षेत्र के देवधा गांव में सोमवार को सवा डिसमिल जमीन के विवाद को लेकर गोतिया के दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। जिसमें महिला समेत कुल 5 लोग जख्मी हो गए। घायलों में स्वर्गीय पुन्ना साव का पुत्र बारू साव, उसकी पत्नी सरोजा देवी, एवं पुत्र छोटू साव और दिनेश साव शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष से स्व. रामविलास साव का पुत्र धर्मेंद्र साव शामिल है।

जमीन विवाद में दोनों ओर से चले लाठी-डंडे, 5 लोग अस्पताल में भर्ती | Nalanda  News; Clashes between two sides in Nalanda, 5 injured - Dainik Bhaskar

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बारू साव मकान निर्माण कर रहे थे। जिस पर उनका गोतिया भी दावा कर रहा था। रविवार को पंचायत बुलाई गई थी जिसमें फैसला बारू साव के हक में दिया गया था। इसपर दोनों पक्षों ने अपनी अपनी सहमति जताई थी। जैसे ही आज बारू साव मकान निर्माण के लिए हाथ लगाएं। तभी धर्मेंद्र साव और उनके सहयोगियों के द्वारा पहले तो गाली-गलौज किया गया। उसके बाद लाठी और रड से हमला कर दिया।

मारपीट की घटना में बारू साव, छोटू साव, दिनेश साव, सरोज देवी जख्मी हो गए वहीं दूसरे पक्ष के धर्मेंद्र साव भी इस घटना जख्मी हो गए जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। दीपनगर थाना अध्यक्ष मोहम्मद मुस्ताक ने बताया कि दोनों ओर से मारपीट हुई है। अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस घटनास्थल पर गई थी। दोनों पक्ष को इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जमीनी विवाद को लेकर घटना घटी है।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.