पार्षद पति की गुं’डई….बैट, डं’डों से पी’टा:सीवान में अपने साथियों के साथ महिलाओं को पी’टा

सीवान में जिला पार्षद पति का महिला और बुजुर्गों पर हमले का वीडियो सामने आया है। विवाद जमीन को लेकर हुआ, जिसमें पार्षद पति अपने कुछ साथियों के साथ दूसरे पक्ष में जमकर मारपीट होती है। इस दौरान महिला और बुजुर्गों पर लाठी-डंडे और बैट बरसाए जा रहे हैं। हमले में छह से ज्यादा लोग घायल हैं।

हाथ में डंडा लिए जिला पार्षद।

घटना 2 दिन पहले का है, जिसका वीडियो अब सामने आया है। तस्वीरों में दिख रहे क्षेत्र संख्या 19 की जिला पार्षद सैमा सोहैल के पति सोहैल अहमद अपने कुछ लोगों के साथ लाठी-डंडे से एक बुजुर्ग महिला सहित उसके घरवालों को पिटाई कर रहा है। पूरा मामला जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव की है। इस घटना में एक पक्ष से करीब 6 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

इस घटना में सिकंदरपुर गांव निवासी एक पक्ष से अब्दुल मनान की पत्नी सबीरा खातून, पुत्री शाल्या सिद्दीकी और सोनी सिद्दीकी, पुत्र शहंशा सिद्दकी और इरफान अली गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनका इलाज सीवान सदर अस्पताल में चल रहा है। दरअसल, जिला पार्षद सैमा सोहैल के पति सोहैल अहमद के पड़ोसी इरफान के साथ काफी दिनों से भूमि का विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी और देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट के दौरान इलाका रण क्षेत्र में तब्दील हो गया। सभी एक दूसरे के ऊपर लाठी-डंडे और ईट पत्थर चलाते दिख रहे हैं।

देखते ही देखते रण क्षेत्र में तब्दील हो गया इलाका
भूमि विवाद को लेकर हुई कहासुनी के बाद देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। सभी एक दूसरे की जान के दुश्मन बन बैठे थे। जिसके हाथ में जो भी मिला, उससे वह हमला करते दिखे। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कई दफा जिला पार्षद पति भूमि पर गिर जाते हैं। फिर उठते हैं और हाथ में डंडा लेकर एक दूसरे पर प्रहार करते हैं। इधर, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। बता दें कि इस मामले में पीड़ित पक्ष इमरान ने थाने में जिला पार्षद पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading