धू-धू कर जला उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक…लाखों रुपए स्वाहा:लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ नहीं बचा

सीवान में उत्तर बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में भीषण आग लग गई। आंदर थाना क्षेत्र के आंदर बाजार में स्थित बैंक के पहली मंजिल पर आग लगने के बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

बैंक में देर रात शॉर्ट सर्किट के बाद लगी आग।

बैंक में आग करीब 11:30 बजे लगी। मौके पर फायर ब्रिगेड की दो बड़ी गाड़ियां पहुंची, जिसके बाद करीब दो घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में कितने लाख रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है अभी तक इसकी बैंक के द्वारा अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बैंक में कितने रुपए थे इसका अभी पता नहीं चला है।

आसपास के लोगों ने बताया कि कल रात शॉर्ट सर्किट लगने के बाद बैंक के पहली मंजिल पर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें दूर-दूर से ही देखी जा रही थी। आगलगी के बाद ग्रामीणों ने पहले खुद से आग पर काबू पाने की हर संभव कोशिश किया। लोग खुद से मिट्टी और बैंक के बाहर लगे फायर सेफ्टी किट से करीब घंटों आग बुझाने का प्रयत्न किया। लोगों ने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को भी दी।

सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। अनुमान जताया जा रहे हैं कि इस हादसे में बैंक के कई कागजात जलकर राख हो गए है। बैंक के प्यून दिलीप कुमार ने बताया कि देर रात्रि आगलगी में बैंक के कई जरूरी कागजात और फाइल जलकर राख हो गए है। अभी तक बैंक का सेफ नहीं खुला है। बैंक के अधिकारियों के पहुंचने के बाद ही सेफ खोला जाएगा। इसके बाद ही अनुमान लग पाएगा कि इस घटना में कितने रुपए की क्षति हुई है।

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading