पूर्णिया में एक युवक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पिटाई का वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोग युवक को बेल्ट, डंडे, लात-घूंसे से बेतहाशा पीट रहे हैं। इस दौरान वो लोगों से खुद को छोड़ देने औप पीने के लिए पानी मांगता रहा, लेकिन भीड़ को दया नहीं आई। वो उसे बेहोश होने तक पीटती रही।

मामला केहाट थाना के टैक्सी स्टैंड रोड का है। बताया जाता है कि युवक किसी का मोबाइल छीनकर भाग रहा था, तभी लोगों ने उसे पकड़ लिया। मामले पर यातायात थानाध्यक्ष OP शर्मा ने बताया कि टैक्सी स्टैंड रोड में दो युवक बिना नंबर की गाड़ी से किसी का मोबाइल छीन कर भाग रहे थे। इस दौरान एक आरोपी गिर गया। जिसके बाद लोगों ने उसको पकड़ लिया और जमकर पिटाई करनी शुरू कर दी। ऐसे में अगर मौके पर पुलिस नहीं पहुंचती तो भीड़ पीट-पीटकर उसकी जान ले लेती।

आक्रोशित भीड़ डंडा और बेल्ट से बेहोश होने तक पीटते रही
आरोपी मोबाइल चोर को लोगों जमकर तब तक पीटते रहे जब तक कि वह बेहोश नहीं हो गया। वीडियो में लोग डंडे और बेल्ट से पीटते दिखे। इस दौरान कई लोग इसका वीडियो भी बना रहे थे। चोर बार-बार रहम की भीख मांग रहा था। पर लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा था।

आरोपी चोर मांगता रहा पानी, लेकिन लोगों ने नहीं सुनी
वीडियो में आप देख सकते हैं कि आरोपी चोर बार-बार पानी मांग रहा था। पर लोग उसे मारते जा रहे हैं जबकि कुछ लोग वीडियो बनाने में व्यस्त दिखे। मौके पर यातायात थाना की पुलिस ने आरोपी चोर को पकड़ कर केहाट थाना के हवाले कर दिया गया है। बार-बार मोबाइल छिनतई की घटना से लोगों में चोर और प्रशासन के खिलाफ काफी आक्रोश है। कुछ लोगों का कहना है कि अब यह घटना आम हो गई।



