सड़क हा’दसा, एक घा’यल:किशोर ने बाइक से मॉल कर्मी को मा’री ठो’कर, गं’भीर अ’वस्था में चल रहा इलाज

शेखपुरा ; शहर के कलेक्ट्रेट के सामने एक 22 वर्षीय मॉल कर्मी को सोमवार की रात्रि एक नौसिखुआ किशोर बाईक ने बाईक से ठोकर मार दिया। यह घटना तब घटी मॉल रात्रि में बंद होने के बाद कर्मी अपनी साइकिल पर सवार होकर घर वापस लौट रहा था। तभी शहर के बाईपास रोड स्थित त्रिमुहानी मोड के समीप एक नौसिखुआ बाईक चला रहा 15 वर्षीय किशोर ने साइकिल सवार युवक को जबर्दस्त ठोकर मार दिया। जिसके कारण मॉल कर्मी साइकिल से सड़क पर गिर कर बुरी तरह घायल हो गया ।

Two died and one injured in two different accident in sheikhpura of bihar|  बिहार: शेखपुरा में अलग-अलग हादसों में दो की मौत, एक गंभीर | Hindi News,  बिहार एवं झारखंड

स्थानीय लोगों की सहायता से घायल अवस्था में मॉल कर्मी को इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया । जहां युवक की पहचान सदर प्रखंड अंतर्गत पड़ने वाले हथियावा गांव निवासी विवेकानंद प्रसाद सिंह का पुत्र हिमांशु शेखर के रूप में की गई।

घटना में युवक के सिर में अत्याधिक चोट पहुंचने के कारण अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज हेतु पावापुरी रेफर कर दिया। घायल युवक की हालत गंभीर बताई गई है। सूत्रों ने बताया कि बाईक चला रहा किशोर घर के आगे खड़ी अपने बाईक को लेकर उसे रात्रि में एक गोदाम में रखने जा रहा था। तभी यह घटना त्रिमुहानी मोड के समीप घटी ।

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.