शेखपुरा में एसपी कार्तिकेय शर्मा के निर्देशों के आलोक में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर फल की टोकरियों के छुपाकर एक पिकअप भान पर विदेशी शराब की लाई जा रही विदेशी शराब की एक बड़ी खेप सहित एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। यह कार्रवाई शेखोपुर सराय थाना पुलिस ने बीती मध्य रात्रि की। इस बाबत थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर 129 कार्टन विदेशी शराब को पिकप भान में फलों से भरे टोकरियों के नीचे छुपाकर झारखंड के धनबाद शहर से लेकर बरबीघा की तरफ जा रहा था।

इसे शेखोपुर सराय -बरबीघा मुख्य सड़क मार्ग पर थाना के समीप विशेष नाकेबंदी कर धर दबोचा गया। उन्होंने बताया कि बरामद विदेशी शराब झारखंड निर्मित रॉयल पार्टी ब्रांड की बताई गई है।उन्होंने बताया विदेशी शराब की खेप और पिकप भान को पुलिस ने जब्त कर ली है। गिरफ्तार तस्कर पश्चिम बंगाल के पुरलिया शहर का मूल निवासी है। जो बलराम गोप का पुत्र राकेश गोप के रूप में चिन्हित किया गया है।

फिलहाल, गिरफ्तार तस्कर झारखंड के धनबाद शहर में किराए के मकान में रहकर विदेशी शराब का कारोबार किया करता था। उन्होंने बताया विदेशी शराब की खेप को वह धनबाद शहर से लेकर खपाने शेखपुरा जिला के कारोबारी के यहां आ रहा था।इसकी गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घात लगाकर उसे पकड़ने में सफलता पाई। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

एसपी कार्तिकेय शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस उनके द्वारा गठित स्पेशल टेक्निकल सेल की सहायता से इस जिले में दूसरे राज्यों से विदेशी शराब पहुंचाने के प्रयास में तस्करों को बराबर रंगेहाथ धर दबोचा जा रहा है। फिर भी इस कारोबार में लगे तस्कर इस जिला में विदेशी शराब की खेप पहुंचाने से बाज नहीं आ रहे हैं।



