बेगूसराय में किसान को अ’पराधियों ने मा’री गो’ली: गं’भीर हा’लत में अस्पताल में कराया भर्ती

बेगूसराय में शराब माफियाओं ने खेत में मवेशी के लिए चारा काट रहे एक किसान को गोली मारकर घायल कर दिया है। घटना लाखो थाना क्षेत्र के पंसल्ला गांव के खोजना बहियार की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने पनसल्ला गांव के ही राम केश्वर सिंह के पुत्र दिलखुश कुमार पर गोली चलाने का आरोप लगाया है ।

ग्रामीणों के अनुसार दिलखुश कुमार की ओर से शराब माफियाओं का एक गैंग चलाया जाता है। बाहर से शराब लाकर बहियार में छिपा कर रखने के बाद उसे स्थानीय धंधेबाजों के हाथ बेचा जाता है। घायल संजय सिंह अपने चचेरे भाई कौशल कुमार के साथ मवेशी के लिए चारा काटने के लिए गए थे उसी वक्त दिलखुश कुमार लगभग आधे दर्जन अपराधियों के साथ आ धमका और इन लोगों पर शराब चुराने का आरोप लगाने लगा और गाली गलौज करने लगा।

इस बात का विरोध करने पर दिलखुश कुमार की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई, जिसमें से एक गोली संजय सिंह को लग गई। प्रत्यक्षदर्शी कौशल कुमार ने बताया है कि आरोपियों के द्वारा उन लोगों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। तत्पश्चात घायल अवस्था में संजय सिंह को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.