बांका जिले के सड़क हादसे में एक युवक की भागलपुर के जेएलएनएमसीएच अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान सूंइया थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के निवासी मुंसी टुडू के 22 वर्षीय पुत्र संतलाल टुडू के रूप में हुई है ।

रेफरल अस्पताल में भर्ती
मृतक टुडू बांका जिले के समुखिया मोड़ के समीप अपने मामा के घर गया था। लौटने के दौरान फुलीडूमर थाना क्षेत्र के भीतिया के पास टर्निंग पॉइंट पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। युवक संतलाल टुडू गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। लोगों ने पहुंचकर घायल युवक बांका में रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों को सूचना दिया। मौके पर परिजन अस्पताल पहुंचा ।

यहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के जेएलएनएमसीएच अस्प्ताल भेज दिया। जहां जख्मी युवक संतलाल की इलाज के दौरान अहले सुबह मौत हो गई। वहीं, अस्पताल में तैनात पुलिसकर्मी ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिवार वालों के बीच कोहराम मचा हुआ ।




