बक्सर। ई रिक्शा महिला चालकों ने आजादी के अमृत महोत्सव पर तिरंगा यात्रा निकाला गया। ये महिला नगर परिषद की स्वयं सारथी ई-रिक्शा चालक है। आजीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने संपूर्ण नगर वासियों को “हर घर तिरंगा” अभियान हेतु प्रेरित किया है।आजादी की 75 की वर्षगांठ के अवसर पर देश भर में “हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है।
13 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक हर घर में तिरंगा झंडा लगाने का आह्वान सरकार के द्वारा किया गया है।जिसको लेकर नगर परिषद द्वारा भी ई रिक्शा चालक महिलाओं के द्वारा भी बक्सर वासियों को जागरूक किया गया।
हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए आयोजित इस रैली का नेतृत्व नगर मिशन प्रबंधक संतोष राय एवं मनोज केशरी के द्वारा किया गया।महिलाओं के द्वारा ई-रिक्शा चलाकर महिला सशक्तिकरण का अनूठा नमूना भी पेश किया गया, जो पूरे बिहार की आजीविका समूह में एक आदर्श व इकलौता नमूना है। रैली में आजीविका समूह की सैकड़ों महिलाएं शामिल रही।
तिरंगा रैली के दौरान लोगों से अनुरोध किया गया। देश की आजादी का 75 वां वर्षगांठ मना रहा है। निजी और सरकारी प्रतिष्ठानों तथा घरों की छतों पर राष्ट्रीय झंडा लगाकर अपने देश के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा प्रदर्शित करते हुए भारत के गौरवशाली इतिहास को याद करें तथा कार्यक्रम में अपनी सहभागिता अवश्य दें।

