मुजफ्फरपुर में गुरुवार को तेज र’फ्तार का क’हर देखने को मिला। देर रात अलग-अलग जगहों पर महिला समेत तीन लोगों की मौ’त हो गयी। घ’टना से आ’क्रोशित होकर स्थानीय लोगों ने जमकर ब’वाल किया। कार में तो’ड़फो’ड़ कर क्ष’तिग्रस्त कर दिया। ड्राइवर समेत अन्य कार सवार लोग मौके से भाग निकले। पुलिस आ’क्रोशितों को समझाकर शांत कराने में जुट गई। क’ड़ी मशक्कत के बाद लोगों का आ’क्रोश शांत हुआ और श’वों को पो’स्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पहली घटना अहियापुर के पुरानी मोतिहारी रोड में घटी। जब एक महिला बच्चे के साथ सड़क पर टहल रही थी। इसी दौरान अचानक से पीछे से एक तेज रफ्तार कार ने महिला को जोरदार टक्कर मार दिया। बच्चा इस टक्कर से गड्ढे में जा गिरा। कार सवार महिला को कुचलते हुए भागने की कोशिश करने लगा।
लेकिन, सन्तुलन बिगड़ने से कार गड्ढे में चली गयी। इसमे सवार सभी लोग कूदकर भाग निकले। मृत महिला की पहचान कलावती देवी(50) के रूप में हुई है। उनके बेटे सुमित ने बताया कि कार स्थानीय है। घटना को देखकर ऐसा लग रहा है कि जानबूझकर उनकी मां को टक्कर मारा गया है।
हालांकि सुमित ने किसी प्रकार के विवाद से इंकार किया। इस घटना से आक्रोशित होकर लोगों ने कार में तोड़फोड़ कर दी। सड़क जाम कर बवाल करने लगे। अहियापुर थानेदार विजय कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर समझाकर उग्र लोगों को शांत कराया। शव को देर रात कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
वहीं दूसरी घटना सरैया के मानिकपुर में घटी। जब बाइक सवार दो युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस दोनों की पहचान करने में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों ने घटना के विरोध में सड़क जाम कर हंगामा किया। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से दोनों की मौत हुई है।
