पाटलिपुत्र-अयोध्या कैंट स्पेशल ट्रेन के फेरो में बढोतरी:16 अगस्त तक जाएगी अयोध्या, मुजफ्फरपुर से भी गुजरती है

मुजफ्फरपुर। हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी समेत उत्तर बिहार से अयोध्या की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे की ओर से पाटलिपुत्र और अयोध्या कैंट के मध्य चलायी जा रही स्पेशल ट्रेन के फेरों में वृद्धि कर दी गई है। इससे यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगा। इसको लेकर पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने जानकारी दी है।

इसमे बताया गया है कि यात्रियों की सुविधा के लिए पाटलिपुत्र और अयोध्या कैंट के बीच चलायी जा रही गाड़ी संख्या 03219/03220 पाटलिपुत्र-अयोध्या कैंट-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (साप्ताहिक) के फेरे में वृद्धि की जा रही है। अब यह स्पेशल ट्रेन पाटलिपुत्र से अयोध्या कैंट के लिए 16 अगस्त तक तथा अयोध्या कैंट से पाटलिपुत्र तक दिनांक 17 अगस्त तक परिचालित की जायेगी ।

गाड़ी संख्या 03219 पाटलिपुत्र-अयोध्या कैंट स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को पाटलिपुत्र से 19.40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 06.30 बजे अयोध्या कैंट पहुंचती है । इसी तरह गाड़ी संख्या 03220 अयोध्या कैंट-पाटलिपुत्र स्पेशल प्रत्येक शनिवार को आयोध्या कैंट से 21.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 09.55 बजे पाटलिपुत्र पहुंचती है।

अप एवं डाउन दिशा में पाटलिपुत्र और अयोध्या कैंट के मध्य इस स्पेशल ट्रेन का सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, चकिया, बापूधाम मोतिहारी, बेतिया, नरकटियागंज, बाल्मिकीनगर रोड, सिसवा बाजार, कप्तानगंज, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मनकापुर, अयोध्या स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading