जमुई में एक पिता अपनी बेटी के जन्मदिन पर लगातार तीन दिन से तिरंगा झंडा बाट रहा। इस दौरान पिता अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि मेरी बेटी यूपी के मेरठ में रहकर डॉक्टर की पढ़ाई कर रही। मेरी बेटी आकांक्षा कुमारी पीएम मोदी की बातों से काफी प्रभावित हुई और उसने कहा कि पापा इस साल मेरे जन्मदिन पर आप लोगों को तिरंगा बाटिए।
जिसके बाद मैंने 15 अगस्त तक 2000 से अधिक तिरंगा बांटने का निर्णय लिया।पिता अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि वे जमुई शहर के हर चौक चौराहे से लेकर हर घर जाकर तिरंगा बाट रहे है।
अरुण कुमार ने बताया इस बार मैं दोहरी खुशी महसूस कर रहा। एक तो देश आजादी के 75वां साल मना रही, वहीं दूसरी मेरी तरफ बेटी का जन्म दिन है। उन्होंने बताया कि अभी तक 2000 से अधिक तिरंगा झंडा बाट चुके है मेरी कोशिश रहेगी 15 अगस्त जितना ज्यादा तिरंगा हर घर पहुंचा सके।
वहीं, आकांक्षा की मां प्रियंका कुमारी ने बताया कि मेरी बेटी यूपी में रहती। उसने कुछ दिन पहले हमसे कॉल कर कहा कि मैं भी पीएम मोदी के हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाना चाहती। मैं कॉलेज से बाहर नहीं निकल सकती। इसलिए आप लोग मेरी जन्म दिन पर तिरंगा झंडा हर घर, हर चौक चौहारे पर जाकर सभी के हाथों में तिरंगा दीजिए। जिससे कोई भारतीय तिरंगा से वंचित ना रहे।

