मुजफ्फरपुर में पुल से महिला ने नदी में लगाई छ’लांग:स्थानीय लोगों ने पानी से कू’दकर निकाला

मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना के सोनवर्षा में पुल से कूदकर एक महिला ने सुसाइड करने की कोशिश की। हालांकि स्थानीय लोगों ने तुरन्त नदी में छलांग लगाई और डूब रही महिला को बाहर निकाला। पानी मे डूबने के कारण वह अचेत हो गयी। स्थानीय लोगों द्वारा डायल 112 पर कॉल किया गया।

महिला को पुलिस गाड़ी में रखते लोग। - Dainik Bhaskar

पुलिस वाहन ने मौके पर पहुंचकर महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उसके पास से एक पर्स मिला है। इसमें बैंक का पासबुक और एक आईकार्ड बरामद हुआ है। इससे महिला की पहचान हरिशंकर मनियारी के विजय महतो की पत्नी मंजू देवी के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि इसका पति से घरेलू विवाद चल रहा था। हो सकता है इसकी कारण उसने आत्महत्या करने की कोशिश की हो। इधर, मनियारी थानेदार अजय पासवान ने बताया कि पीड़िता के होश में आने के बाद उसका बयान दर्ज किया जाएगा। तभी घटना का असल कारण पता लगेगा। उसके घरवालों को भी सूचना दी गयी है। वे लोग भी हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं।

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading