तिरंगामय हुआ मुजफ्फरपुर: हजारों की संख्या में जुटी भीड़, भारत माता के जयकारे से गूंजा शहर

हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज मुजफ्फरपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय मुख्य चेहरा के तौर पर शामिल हुए। उनके साथ सांसद अजय निषाद, पूर्व मंत्री रामसूरत राय, जिलाध्यक्ष रंजन कुमार समेत कई नेता व विधायक भी शामिल हुए। ये यात्रा RDS कॉलेज से निकली।

तिरंगामय हुआ मुजफ्फरपुर: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के नेतृत्व  में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों की संख्या में जुटी ...

यहां से अघोरिया बाजार, आमगोला, सरैयागंज टावर, कलमबाग रोड होते हुए LS कॉलेज में समाप्त हो गयी। हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ इस यात्रा में जुटी। पूरा शहर तिरंगामय हो गया। हर तरफ सिर्फ तिरंगा झंडा ही दिख रहा था। भारत माता के जयकारे से शहर गूंजने लगा। जहां-जहां से ये यात्रा निकाली। लोग वीडियो बनाने और सेल्फी लेते नजर आए।

विश्वगुरु बनने की राह पर भारत

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा देश आज आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मना रहा है। इसलिए हर घर तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है। आज हमारा देश विश्वगुरु बनने की राह पर अग्रसर है। वर्ष 2047 में इस देश मे कोई गरीब नहीं रहेगा, कोई असहाय नहीं रहेगा और कोई अशिक्षित व बिना छत का नहीं रहेगा। यही हमारा निश्चय है। भारत शांति का प्रतीक है। हम शांति चाहते हैं। लेकिन, हमे अगर की अशांत करने की कोशिश करेगा तो हम चुप नहीं बैठेंगे। वहीं उन्होंने बिहार में NDA गठबंधन की टूट पर कुछ नहीं कहा।

बच्चे-बूढ़े, जवान व महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

इस तिरंगा यात्रा ने उम्र, जात-पात, धर्म और मजहब सबको पीछे छोड़ दिया। देश और तिरंगे के सम्मान में सब ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाएं, छात्राएं और लड़कियां भी आगे रही। हर किसी के हाथ मे तिरंगा और माथे पर तिरंगा वाला पगड़ी था। चारों तरफ सिर्फ तिरंगा ही नजर आ रहा था। पूरा शहर इस अलौकिक दृश्य का गवाह बना। देश भक्ति गीत ने लोगों में और भी उत्साह भर दिया।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.