बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने पत्थर उठाकर जीआरपी जवान पर हमला कर दिया। इस घटना में सिपाही संतोष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन की है।
![]()
बताया जा रहा कि अचानक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने जीआरपी जवान के ऊपर पत्थर से हमला कर दिया। उस पत्थर के हमले से बचने के लिए सिपाही संतोष कुमार इधर-उधर भागने लगा। सिपाही को पीटता देख अन्य जवान दौड़कर आये एवं उस विक्षिप्त व्यक्ति को हिरासत में लिया।
लेकिन तब तक सिपाही संतोष कुमार का पत्थर से सिर फट गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल अवस्था में जवान को आनन-फानन में उस जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल लाया। जहां घायल जवान संतोष कुमार इलाज चल रहा है।फिलहाल संतोष कुमार खतरे से बाहर बताया जा रहा है।




