नालंदा में निकला 100 फीट लंबा तिरंगा यात्रा:अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में किसान कॉलेज से निकला यात्रा

नालंदा जिला मुख्यालय बिहार शरीफ स्थित किसान कॉलेज सोहसराय से शनिवार को भव्य तिरंगा यात्रा को कॉलेज के प्रिंसिपल अशोक कुमार सिंह के द्वारा शहर के लिए रवाना किया।

अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में किसान कॉलेज से निकला यात्रा, शिक्षक एवं छात्र  छात्राओं ने लिया हिस्सा | In the celebration of Amrit Mahotsav, the journey  from Kisan College ...

इस तिरंगा यात्रा में एनसीसी और आरएसएस के स्वयंसेवक भी शामिल थे। 100 फीट तिरंगा के साथ लगभग 500 छात्र – छात्राओं ने यात्रा में हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा शहर के करुणा बाग, खासगंज, मोगल कुआं, इतवारी बाजार, अस्पताल चौराहा, भैसासुर होते हुए सोगरा स्कूल के मैदान में पहुंच कर तिरंगा यात्रा सम्पन्न हुआ।

तिरंगा यात्रा को रवाना करते हुए किसान कॉलेज के प्राचार्य अशोक कुमार ने कहा कि आज पूरा देश आजादी के 75 वे साल के अवसर पर अमृत महोत्सव मना रहा है। इसी उपलक्ष्य पर तिरंगा यात्रा निकाला गया है। ताकि लोगों के अंदर देश के प्रति जागृति पैदा किया जाए और हर घर पर तिरंगा फहराने के लिए लोग प्रेरित हो।

वहीं एन सी सी के प्रोग्राम अधिकारी डॉ अनुज सिंह ने कहा कि इस यात्रा से बच्चों के बीच एक नया संदेश जाएगा, जिससे उनके अंदर देश के प्रति जोश, जज्बा और जुनून का प्रवाह होगा। इस अवसर पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे। तिरंगा यात्रा में किसान कॉलेज के शैक्षिक कर्मचारी डॉ सुधीर रंजन, डॉ ऐ के ठाकुर, डॉ समदर्शी, डॉ चौधरी के साथ शिक्षकेत्तर कर्मचारी भी मौजूद थे।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading