बिहार में आज सुहावना रहेगा मौसम:पटना समेत 22 जिलों में बादल के साथ हल्की बारिश की संभावना

बिहार में मानसून के कमजोर रहने के बावजूद मौसम विभाग ने रोहतास में भारी बारिश की उम्मीद जताई है। बिहार के तापमान में आज गिरावट देखी जाएगी। मौसम विभाग ने पूरे बिहार में आज बिजली चमकने और बादल गरजने की प्रबल संभावना जताई है। मौसम विभाग ने पूरे बिहार में गरज के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई है। पटना समेत कुछ जिलों में बादल के साथ हल्की बारिश की भी संभावना जताई है।

Weather Today: उत्तराखंड, यूपी समेत कई राज्यों में जोरदार बारिश, मौसम विभाग  ने जारी की चेतावनी, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम - Weather Update Today IMD  Rainfall Alert 30 June 2022 Monsoon 2022 Delhi monsoon today weather  forecast prediction Barish ...

बिहार के मौसम का तापमान आज गिरा रहेगा। लोगों को गर्मी से राहत तो मिलेगी लेकिन मूसलाधार बारिश आज भी लोगो को देखने को नही मिलेगा। बिहार के सभी ज़िलों के कुछ भागों मे बादल छाए रहेंगे। वही पटना में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहेगा।

बिहार में पटना समेत 22 ज़िलों मे बादल के साथ हल्की बारिश की प्रबल संभावना है। इन ज़िलों में भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, सहरसा, सुपौल, मधेपुर, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज शमिल हैं।

बिहार के कुछ ज़िलों के कुछ भागों में आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी की भी संभावना है। इन जिलों में पूर्वी चंपारण समेत पश्चिमी चंपारण गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढी, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, भागलपुर, और बांका शमिल है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading