लखीसराय : एसएसबी जवानों ने श्रृंगीऋषि धाम मंदिर पहाड़ी के चोटी पर लहराया तिरंगा देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर पूरे देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसको लेकर ‘हर घर पर तिरंगा’ झंडा लगाए जाने का भी अभियान चलाया जा रहा है।

एएसपी अभियान मोतीलाल के नेतृत्व में एसएसबी 32वीं वाहिनी के बन्नूबगीचा कैम्प कमांडेंट जसबीर सिंह तोमर के देखरेख शनिवार को नकसलियों के गढ माने जाने वाले बाबा श्रृंगीऋषि धाम के पहाड़ी के चोटी पर तिरंगा लहरा कर भारत माता की जयकारे लगाया। इससे पूरा मंदिर परिसर एवं पहाड़ी घने जंगल मूं भारत माता कि जय से गूंज उठा। इससे पहले जवानों के द्वारा आस-पास के गांवों के ग्रामीणों से अपने-अपने घर तिरंगा झण्डा लगाने के लिये अपील किया गया।

देश के राष्ट्रीय पर्व को भव्य रूप से मनाने के लिये अपने घरों पर फहराएं तिरंगा जागरूकता रैली में एसएसबी 32वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट जसबीर सिंह तोमर ने कहा कि हम सब भारतीयों को अपने देश के राष्ट्रीय पर्व को भव्य रूप से मनाए जाने के लिए सभी को अपने-अपने प्रतिष्ठानों, घरों एव कार्यालयों पर तिरंगा झंडा लगाकर आजादी का अमृत महोत्सव को भव्य रूप से मनाना चाहिए।

उन्होंने इसके साथ ही ग्रामीणों से अपील किया कि सभी लोग अपने अपने घरों पर तिरंगा झण्डा जरूर लगाएं। जिससे देश के अमर सपूतों के बारे में जानकारी मिल सके और उन्हें याद किया जा सकें।



