मुजफ्फरपुर 75वां स्वतंत्रता दिवस:वर्षों बाद मुख्य समारोह स्थल पर डीएम ने फहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस के माैके पर साेमवार को सिकंदरपुर स्टेडियम में मुजफ्फरपुर के डीएम प्रणव कुमार ने किया ध्वजाराेहण। अब तक जिले के प्रभारी मंत्री अथवा प्रमंडलीय आयुक्त ध्वजाराेहण करते रहे हैं। कई साल बाद आज डीएम प्रणव कुमार ने ध्वजारोहण किया।

राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की कहानी | शोभा भारद्वाज की डायरी

स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर स्मार्ट सिटी के तैयार हुए पहले प्राेजेक्ट नगर भवन की सजावट की गई। कलेक्ट्रेट परिसर समेत बाकी बिल्डिंग की भी सजावट की गई है। ध्वजाराेहण काे लेकर सारी प्रशासनिक तैयारियां मुकम्मल कर ली गई थी।

ध्वजाराेहण के माैके पर बीएमपी, डीएपी, होमगार्ड पुरुष, फायर बिग्रेड, सीआरपीएफ, एसएसबी जवानों द्वारा परेड किया। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गान की प्रस्तुति दी गई। ध्वजाराेहण की तैयारी काे लेकर नगर निगम के प्रशासक सह डीडीसी आशुतोष द्विवेदी व अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी ज्ञान प्रकाश ने रविवार को सिकंदरपुर स्टेडियम का जायजा लिया।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.